Samsung Galaxy A22s 5G में हो सकता है मीडियोटक डायमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A22s 5G नामक एक फोन गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग व गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में देखा गया है। यह लिस्टिंग इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी दिखाती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 मई 2021 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22s 5G की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आ सकी है
  • Samsung ने Galaxy A22s के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है
  • Samsung Galaxy A22s 5G में फुलएचडी प्लस डिस्पले हो सकती है

Samsung Galaxy A22s 5G में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच हो सकती है

Samsung Galaxy A22s 5G को कथित तौर पर गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग व गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में देखा गया है। ऐसा अनुमान है कि यह फोन उसी मॉडल नम्बर के साथ है जैसा कि Galaxy A22-SM-A226B- को बताया जा रहा था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को किसी अन्य क्षेत्र के लिए बनाया गया होगा। गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में यह भी सामने निकलकर आता है कि Galaxy A22s 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC चिप हो सकती है जो कि Galaxy A22 के लिए भी अनुमानित है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A22s 5G नामक एक फोन गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग व गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में देखा गया है। यह लिस्टिंग इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी दिखाती है। इसके अनुसार इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC (MT6833) चिप, 4 जीबी रैम, Mali G57 GPU और एंड्रॉयड 11 ओएस हो सकता है। डिस्पले रिजोल्यूशन के बारे में कहा गया है कि इसमें 1,080x2,009 पिक्सल का रिजोल्यूशन होगा जो कि अच्छा नहीं माना जा रहा है। हालांकि फोन में फुल एचडी प्लस डिस्पले होने की बात कही जा रही है।
साझा की गई फोटो में फोन के अंदर चारों ओर मोटे बेजल्स हैं और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दी गई है।

यह पहली बार है जब Galaxy A22s 5G को ऑनलाइट नोटिस किया गया है। वहीं जिस फोन- Samsung Galaxy A22 पर यह आधारित है उसी के बारे में अब तक कई तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं। पिछले साल दिसम्बर महीने में कुछ खबरें आई थीं कि Galaxy A22 5G को साल 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत KRW 200,000 (लगभग 13,300 रुपये) आंकी गई थी। वहीं इस साल मार्च में एक रिपोर्ट आई कि इस फोन के अंदर दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन होंगे और चार कलर वेरिएंट- ग्रे, लाइट ग्रीन, पर्पल और व्हाइट होंगे।  

Galaxy A22 5G को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार लीक्स समाने आ रहे हैं। जिनमें यह भी कहा गया है कि SM-A225F मॉडल नम्बर के साथ इसका 4जी वेरिएंट भी आ सकता है। इसके 5जी मॉडल में क्वाड कैमरा होने की बात कही गई है। जिसके अंदर 48 एमपी का मेन कैमरा होगा और 8 एमपी का सेकेंडरी का कैमरा होगा। वहीं फोन में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर भी होंगे। फ्रंट की तरफ इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। यहां पर ध्यान रखने योग्य बात यह है कि अभी तक सैमसंग की ओर से इन दोनों फोन Galaxy A22s 5G या Galaxy A22 5G के बारे में कोई भी जानकारी बाहर नहीं आई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  2. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  3. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
  4. ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
  5. ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
  6. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  7. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  8. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  9. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  10. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.