Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स

Samsung का सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ते दामों पर पहुंचाना चाहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2026 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,749 रुपये है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 97499 रुपये है।
  • Samsung Galaxy A56 5G के 12GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,749 रुपये है।

Samsung सस्ते दामों पर रिफर्बिश्ड फोन उपलब्ध करवा रहा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को सस्ते में उपलब्ध करवा रही है, जिसमें क्वालिटी, परफॉर्मेंस और वैल्यू को किफायती दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह प्रोग्राम रिफर्बिश्ड गैलेक्सी फोन को ग्राहकों को कम कीमतों पर उपलब्ध करवाता है, जिसमें फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही सैमसंग का भरोसा, सिक्योरिटी और यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर किया जाता है। यहां हम आपको सैमसंग के सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम के तहत मिलने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung का सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ते दामों पर पहुंचाना चाहता है। कंपनी रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 1 साल की कंपनी वारंटी प्रदान कर रही है। इस प्रोग्राम के जरिए फ्लैगशिप और मिड-रेंज गैलेक्सी डिवाइस कम कीमतों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंपनी असली पार्ट्स के साथ रिफर्बिश्ड फोन को कंपनी द्वारा डाटा रीसेट और सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने कहा कि प्रत्येक सर्टिफाइड री-न्यूड स्मार्टफोन में चार्जिंग केबल, इजेक्टर पिन और यूजर मैनुअल समेत सभी एक्सेसरीज साथ दी जाएंगी।

Advertisement

Samsung सर्टिफाइड री-न्यूड गैलेक्सी स्मार्टफोन की कीमत

Samsung Galaxy S25 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,749 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 97,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A56 5G के 12GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,749 रुपये है। इसके अलावा Samsung Galaxy A56 5G के 8GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,499 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A36 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,249 रुपये है। और Samsung Galaxy A36 5G के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये है। Samsung सर्टिफाइड री-न्यूड गैलेक्सी स्मार्टफोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  2. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  3. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  9. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  10. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.