स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका

Samsung ने भारत में 'Back to School' ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को Galaxy AI स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर 10% तक स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और No-Cost EMI जैसे फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने शुरू किया Back to School ऑफर
  • Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक स्टूडेंट डिस्काउंट
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे

Samsung ने भारत में Back to School ऑफर शुरू किया

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने 'Back to School' कैंपेन की शुरुआत कर दी है। इस ऑफर के तहत छात्रों को Galaxy AI से लैस स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर कई खास फायदे मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि स्टूडेंट्स Samsung Student+ Programme के जरिए चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, No-Cost EMI और अपग्रेड बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।

Samsung के मुताबिक, इस कैंपेन का नाम 'Start School. Stand Out. Grow Further with Samsung AI' रखा गया है। कंपनी का फोकस ऐसे AI फीचर्स वाले डिवाइस उपलब्ध कराने पर है, जो पढ़ाई, नोट्स बनाने, ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट और रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी में मदद करें। ऑफर्स Samsung के स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स की नई रेंज पर उपलब्ध हैं।

स्टूडेंट्स Galaxy Book6 Pro पर HDFC Bank कार्ड के जरिए 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बेनिफिट पा सकते हैं। इसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 1,73,990 रुपये रह जाती है। वहीं, एक्स्ट्रा 10% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Galaxy Tab S11 Ultra पर भी HDFC Bank कार्ड से 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 1,17,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा Smart Monitor M8 पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 3,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा और इसकी इफेक्टिव कीमत 46,699 रुपये हो जाएगी। इन सभी डिवाइस पर स्टूडेंट डिस्काउंट भी लागू होगा।

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series को भी इस ऑफर में शामिल किया है। Galaxy Forever प्रोग्राम के तहत ग्राहक फोन की कीमत का 50% हिस्सा 12 महीने की No-Cost EMI में चुका सकते हैं। इसके बाद वे चाहें तो फोन को अगले Galaxy फ्लैगशिप में अपग्रेड कर सकते हैं या बाकी 50% राशि देकर डिवाइस अपने पास रख सकते हैं।

Advertisement

कंपनी के अनुसार, इस योजना के तहत Galaxy S26 की शुरुआती EMI 3,917 रुपये प्रति माह और Galaxy S26 Ultra की 5,958 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। पात्र छात्रों को इन फोन्स पर 7% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung के Galaxy AI फीचर्स जैसे Live Translate, Chat Assist और Circle to Search with Google पढ़ाई और रिसर्च को आसान बनाने के लिए दिए गए हैं। वहीं, Galaxy डिवाइस के बीच Quick Share और Multi Control जैसे फीचर्स फाइल शेयरिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाते हैं।

इन सभी स्टूडेंट बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए छात्रों को Samsung Student+ Programme में अपने संस्थान की ईमेल आईडी या UNiDAYS के जरिए स्टूडेंट स्टेटस वेरिफाई करना होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.