Samsung ने लॉन्च की AI फीचर्स वाली Bespoke 12kg वॉशिंग मशीन, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung bespoke 12kg वॉशिंग मशीन 12 किलोग्राम कैपेसिटी में आती हैं, जिससे कंबल, पर्दे और साड़ी जैसे बड़े कपड़ों को धोना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने भारत में Samsung bespoke 12kg Washing Machine लॉन्च की हैं।
  • Samsung bespoke 12kg Washing Machine की कीमत 52,990 रुपये है।
  • Samsung bespoke 12kg Washing Machine में AI फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Bespoke 12kg Washing Machine में AI फीचर्स हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए कपड़े धोने का काम आसान बनाने के लिए डिजाइन की गई 10 बड़े साइज, AI पावर्ड फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन की एक नई सीरीज पेश की है। एडवांस एआई टेक्नोलॉजी से लैस ये वॉशिंग मशीन उन घरों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें बड़े लोड की जरूरत होती है। ये वॉशिंग मशीन एक ऑप्टिमाइज और एफिशिएंट वॉशिंग एक्सपीरियंस का वादा करती हैं। आइए Samsung की नई वॉशिंग मशीन सीरीज के बारे में जानते हैं।


Samsung bespoke 12kg Washing Machine Price


Samsung bespoke 12kg Washing Machine की कीमत 52,990 रुपये से लेकर 74,990 रुपये तक है। Samsung bespoke 12kg Washing Machine कलर ऑप्शन में आईनॉक्स, नेवी और ब्लैक आदि शामिल हैं। इन वॉशिंग मशीन को सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग शॉप ऐप, रिटेल स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। अन्य फीचर्स के लिए सैमसंग फाइनेंस+ आसान ईएमआई ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे ये मशीन यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर हो जाती हैं। सैमसंग इन मशीन पर मोटर पर 20 साल की वारंटी प्रदान करती है।


Samsung bespoke 12kg Washing Machine Features


Samsung bespoke 12kg वॉशिंग मशीन 12 किलोग्राम कैपेसिटी में आती हैं, जिससे कंबल, पर्दे और साड़ी जैसे बड़े कपड़ों को धोना आसान हो जाता है। ये वॉशिंग मशीन एआई बेस्ड फीचर्स के एक सेट से लैस है, जैसे कि एआई वॉश फीचर जो कपड़े के वजन, सॉफ्टनेस और मिट्टी के स्तर का पता लगाने के लिए एडवांस सेंसर का इस्तेमाल करता है, पूरी तरह वॉशिंग के लिए पानी और डिटर्जेंट के इस्तेमाल को ऑप्टिमाइज करती है।

ऑटो डिस्पेंस फीचर डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर की सही मात्रा को ऑटोमैटिक जारी करके वॉशिंग प्रोसेस को और आसान बनाता है। स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए आसान एआई एनर्जी मोड के जरिए यूजर्स एनर्जी खपत को मॉनिटर और मैनेज कर सकते हैं। इसके चलते इलेक्ट्रिसिटी बिल पर 70% तक बचत हो सकती है। ऐप स्मार्टथिंग्स क्लोथिंग केयर फीचर भी प्रदान करता है,जिससे यूजर्स कस्टम वॉश साइकल बनाने और रिमोट लेवल पर अपने कपड़े धो सकते हैं।

इसके अलावा सुपरस्पीड ऑप्शन परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना क्लीनिंग के समय को घटाकर सिर्फ 39 मिनट कर देता है, जबकि क्यू-बबल और स्पीड स्प्रे जैसे फीचर्स पावरफुल क्लीनिंग और आसान वॉशिंग प्रदान करते हैं। हाइजीन स्टीम फंक्शन 99.9% बैक्टीरिया का खात्मा करके एलर्जी को हटाने के लिए डील क्लीनिंग प्रदान करता है। नई वॉशिंग मशीन में एक टेम्पर्ड ग्लास डोर और एक स्लीक डिजाइन है जो मॉडर्न इंटीरियर के लिए बेस्ट है। मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो एनर्जी एफिशिएंसी, लो नॉयज लेवल और लंबे समय परफॉर्मेंस का वादा करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.