25 हजार से भी सस्ता मिल रहा बड़ी डिस्प्ले वाला ये लेटेस्ट iPhone, जानें कैसे मिलेंगे फायदे

बड़ी डिस्प्ले वाला आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते साल लॉन्च हुआ iPhone 16 Plus सबसे लेटेस्ट विकल्पों में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 09:34 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Plus में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16 Plus के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

बड़ी डिस्प्ले वाला आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते साल लॉन्च हुआ iPhone 16 Plus सबसे लेटेस्ट विकल्पों में से एक है, क्योंकि कंपनी इस साल बड़ी डिस्प्ले वाला आईफोन नहीं लेकर आई है। यह आईफोन 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। रिटेल साइट रिलायंस डिजिटल पर आईफोन 16 प्लस पर भारी कीमत में कटौती और जबरदस्त बैंक ऑफर मिल रहा है। आइए iPhone 16 Plus पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Plus Price & Offers

iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 69,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HSBC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (7500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,740 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन सितंबर 2024 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से यह लगभग 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16 Plus Specifications

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1290x2796 पिक्सल पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 26 पर काम करता है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है। वहीं इसमें बेहतर सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन और डायमेमिक आइलैंड दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह इसे IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो 16 Plus की लंबाई 160.90 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 199 ग्राम है। 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.