Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Turbo 5 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर  Motorola Edge 70 Pro और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2026 09:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है।
  • Motorola Edge 70 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
  • Oppo F33 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G

Photo Credit: Xiaomi/Motorola/Oppo

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Turbo 5 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर  Motorola Edge 70 Pro और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है। Redmi Turbo 5 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Redmi Turbo 5, Motorola Edge 70 Pro और Oppo F33 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

Redmi Turbo 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं Motorola Edge 70 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 70 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Redmi Turbo 5 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max प्रोसेसर आता है। 

कैमरा सेटअप

Redmi Turbo 5 के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है। 

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Redmi Turbo 5 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi Turbo 5 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Pro में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.