Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल 3 जून को, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro Max की आखिरी सेल को लेकर किए गए ट्वीट में मनु कुमार जैन ने दावा किया था कि रेडमी फोन चंद मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया था। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में रेडमी नोट 9 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2020 09:55 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा और 5,020mAh बैटरी है Redmi Note 9 Pro Max की खासियत
  • होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है स्मार्टफोन
  • Amazon.in और Mi.com पर 3 जून को होगी फ्लैश सेल शुरू

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल बुधवार, 3 जून को होगी। आखिरी फ्लैश सेल के खत्म होने के बाद Xiaomi इंडिया के बॉस मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स अगली फ्लैश सेल अगले हफ्ते होगी। हालांकि उन्होंने रेडमी फोन की सेल की सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी थी। अब शाओमी इंडिया ने अपने ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर Redmi Note 9 Pro Max की अगली सेल की तारीख की पुष्टी कर दी है। Redmi Note 9 Pro Max तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

Redmi Note 9 Pro Max की आखिरी सेल को लेकर किए गए ट्वीट में मनु कुमार जैन ने दावा किया था कि रेडमी फोन चंद मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया था। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में रेडमी नोट 9 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन में मिली ढ़ील के चलते अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को ग्रीन, ऑरेंज ज़ोन के साथ रेड ज़ोन के लोग भी ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि कंटेनमेंट ज़ोन के लोग अभी भी गैर-ज़रूरी सामान को ऑर्डर नहीं कर सकते हैं। यदि आप इसे 27 मई को हुई फ्लैश सेल में नहीं खरीद पाए तो निराश न होए। हम यहां आपको Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल की सभी जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 9 Pro Max next sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल Mi.com और Amazon.in पर अगले हफ्ते बुधवार, 3 जून को शुरू होगी। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। पिछले कुछ सेल में कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स  का स्टॉक चंद मिनटों में खत्म हो गया था। ऐसे में इस सेल के लिए भी आपको पहले से तैयार रहना होगा।

Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in के जरिए Redmi Note 9 Pro Max की खरीद पर संभवत: कुछ ऑफर्स की पेशकश भी की जा सकती है।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


Advertisement
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.