लीक से पता चला है कि ग्लोबल बाजार समेत चीन में Redmi Note 18 5G की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कैसी होगी।
Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Redmi
Xiaomi इस साल की शुरुआत में Redmi Note 17 सीरीज लेकर आई थी। अब कंपनी इस सीरीज में विस्तार करते हुए Redmi Note 18 सीरीज लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में आई एक लीक से पता चला है कि ग्लोबल बाजार समेत चीनी बाजार में Redmi Note 18 5G की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कैसी होगी। इसके अलावा इस सीरीज में Redmi Note 18 Pro और Redmi Note 18 Pro Max भी शामिल होंगे। आइए आगामी Redmi Note 18 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर पेपरकिंग13 ने X (ट्विटर) पर दावा किया है कि Redmi Note 18 5G मौजूदा Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें हार्डवेयर के तौर पर सिर्फ बैटरी को अपग्रेड किया गया है।
टिपस्टर ने लीक बिल्ड प्रॉपर्टी के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इनमें चीनी वर्जन का कोडनेम मिस्ट और मॉडल नंबर M077CE नजर आ रहा है। लिस्टिंग में Redmi Note 18, Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि Redmi Note 18 5G के चीनी वर्जन में BN84 8,888mAh की बैटरी होगी जो कि पिछले मॉडल Redmi Note 17 5G में दी गई BM79 8,000mAh की बैटरी के मुकाबले एक अपग्रेड है। वहीं ग्लोबल वेरिएंट में BN85 8,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि पिछले मॉडल में BM7A 7,700mAh की बैटरी दी गई थी।
दोनों ही वर्जन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड रहने की उम्मीद है, जो Redmi Note 17 5G के समान ही है। Redmi Note 18 5G में बैटरी अपग्रेड के अलावा कोई बड़ा हार्डवेयर बदलाव नहीं होगा। इससे पहले सामने आई सर्टिफिकेशन फाइलिंग से सुझाव मिला था कि Redmi Note 18 लाइनअप के अंदर फिलहाल तीन मॉडल पर काम चल रहा है। Redmi Note 18 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Redmi Note 17 5G चीनी बाजार में जुलाई में पेश किया गया था। वहीं अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 है। Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2396×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। Note 17 5G के रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इस फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी