Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: कौन सा फोन है बेस्ट, जानें

Redmi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
  • iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर आता है।

Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G

Photo Credit: Redmi/Nothing/iQOO

Redmi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। जबकि iQOO Z10R 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Redmi Note 15 SE, Nothing Phone 3a Lite 5G और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
 
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

प्रोसेसर

Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 15 SE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Redmi Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Redmi Note 15 SE में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Redmi Note 15 SE में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.