Redmi Note 13 Pro+ 5G vs Motorola Edge 40 Neo: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

5G फोन खरीदने में कंफ्यूज हो रही हैं तो Redmi Note 13 Pro+ 5G और Motorola Edge 40 Neo बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच की एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 6nm प्रोसेसर है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G और Motorola Edge 40 Neo में 12GB RAM है।

Photo Credit: Redmi/Motorola

अगर आप 30 हजार रुपये के बजट में 5G फोन खरीदने में कंफ्यूज हो रही हैं तो Redmi Note 13 Pro+ 5G और Motorola Edge 40 Neo बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। Note 13 Pro+ 5G की बाजार में टक्कर सितंबर, 2023 में लॉन्च हुए Edge 40 Neo से हो रही है। Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और Edge 40 Neo में 6.55 इंच की एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Redmi Note 13 Pro+ 5G और Motorola Edge 40 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन
Advertisement
Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्यूजन ब्लैक, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Motorola Edge 40 Neo के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक ब्यूटी, कनील बे और स्मूथिंग सी कलर्स में उपलब्ध है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Advertisement
Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच की एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्‍सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Redmi Note 13 Pro+ 5G में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। वहीं Motorola Edge 40 Neo एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Redmi Note 13 Pro+ 5G में 8GB या 12GB RAM और 256GB या 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। वहीं Motorola Edge 40 Neo में 8GB या 12GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। 
Advertisement

बैटरी बैकअप
Redmi Note 13 Pro+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Edge 40 Neo में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप
Redmi Note 13 Pro+ 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Edge 40 Neo के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो Redmi Note 13 Pro+ 5G की लंबाई 161.4 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 205 ग्राम है। वहीं Motorola Edge 40 Neo की लंबाई 159.63 मिमी, चौड़ाई 71.99 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 172 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7030

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.