200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Redmi Note 12 Pro+ 5G फोन भारत में 5 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

यह MIUI 13 पर चलता है। फोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन की खास बात इसका 200MP का कैमरा है
  • फोन के लिए कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लैंडिंग पेज भी लाइव
  • Redmi Note 12 सीरीज को कंपनी चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर चुकी है

Redmi Note 12 Pro+ 5G की भारत में लॉन्च डेट 5 जनवरी घोषित कर दी गई है।

Xiaomi का Redmi Note 12 Pro+ 5G भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है, कंपनी ने इसकी अधिकारिक पुष्टि आज कर दी। Redmi Note 12 को कंपनी चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर चुकी है। इसमें Redmi Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro + शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, अब ये फोन भारत में भी लॉन्च होने जा रहे हैं। सीरीज में कंपनी ने क्या पेश करने वाली है, इसके बारे में भी आपको अपडेट दे देते हैं। 

Twitter पर कंपनी ने एक पोस्ट के माध्यम से Redmi Note 12 Pro+ 5G की लॉन्च डेट 5 जनवरी घोषित कर दी है। यानि कि इसके लॉन्च में अब केवल एक महीने से भी कम का समय रह गया है। फोन की खास बात इसका 200MP का कैमरा है। इसके अलावा भी फोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आ सकता है। Xiaomi ने फोन के लिए अपनी भारतीय वेबसाइट पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। अभी तक लॉन्च के समय को कंपनी ने मेंशन नहीं किया है। अगर आप इसका लॉन्च लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी ने इसके लिए Notify Me बटन दिया है ताकि लॉन्च के समय आपको इसका अपडेट मिल सके। 

Advertisement
Xiaomi India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने इससे पहले सीरीज के बारे में कुछ जानकारी भी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी इस सीरीज में चुनिंदा मॉडल्स ही लॉन्च करेगी लेकिन ये फोन इस सेग्मेंट में खास होंगे। 

Redmi Note 12 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस सीरीज में चीन में कंपनी ने Redmi Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro + मॉडल्स को लॉन्च किया था। चीन में Note 12 Pro + की कीमत 2099 युआन (लगभग 23 हजार रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके स्पेसिफिकेशंस में कंपनी ने 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। यह MIUI 13 पर चलता है। फोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस है जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और Mali-G68 GPU की पेअरिंग है। 

इसके कैमरा को देखें तो फोन ट्रिपल कैमरा से लैस है। रियर में 200MP का मेन सेंसर है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन 16MP फ्रंट सेंसर के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच की बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • Bad
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4980 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2000 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.