Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा!

Xiaomi जल्द ही मार्केट में Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेटेस्ट लीक से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही Redmi Note 12 4G को मार्केट में पेश करेगी।
  • Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Redmi Note 12 5G को मार्केट में जनवरी में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 12 सीरीज को पेश किया था। भारतीय बाजार में Redmi Note 12 सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G शामिल हैं। हाल ही में आई SnoopyTech  की एक नए लीक से पता चलता है कि कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Note 12 सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 4G शामिल होगा। यहां हम आपको रेडमी नोट 12 4जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

SnoopyTech ने Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। लीक के मुताबिक, आगामी Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होगा। Note 12 4G वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।  

Redmi Note 12 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक के अनुसार, Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6nm प्रोसेसर होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 भी हो सकता है जिसे कंपनी ने बीते साल Redmi Note 11 में पेश किया था। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में Redmi Note 12 Pro 5G के समान एक फ्लैट-एज डिजाइन है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Note 12 4G में 5000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi Note 12 4G ओनिक्स ग्रे, मिंट ग्रीन और आइस ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। टिपस्टर ने खुलासा नहीं किया है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में कब उपलब्ध होगा। ऐसी संभावना है कि Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे। फिलहाल Redmi Note 12 4G भारत में आएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.