50MP कैमरा और 90Hz डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ Redmi Note 11E, जानें कीमत

Redmi Note 11E में मीडि‍याटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है और 6GB तक रैम है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • यह तीन अलग-अलग कलर्स और दो वेरिएंट में आता है
  • फोन में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है
  • इसकी बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी

यह 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Xiaomi china

Redmi Note 11E स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हो गया है। कंपनी ने Redmi Note 11E Pro को भी पेश किया है। नया Redmi फोन डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi Note 11E में मीडि‍याटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है और 6GB तक रैम है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तीन अलग-अलग कलर्स और दो वेरिएंट में आता है। फोन में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। 
 

Redmi Note 11E के दाम 

Redmi Note 11E के बेस मॉडल 4GB + 128GB की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,400 रुपये) तय की गई है। यह फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,600 रुपये) है। इसे ब्लैक, ग्रे और मिंट कलर्स में पेश किया गया है। Redmi Note 11E चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी। भारत समेत दूसरे मार्केट्स में फोन कब तक उपलब्‍ध होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

वहीं, Redmi Note 11E Pro की शुरुआती कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,400 रुपये) है। फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 67W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 

Redmi Note 11E के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाले Redmi Note 11E स्‍मार्टफोन में Android 11 पर बेस्‍ड MIUI 13 की लेयर है। फोन में 6.58 इंच का फुल-HD + (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x रैम दी गई है। Redmi Note 11E में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

Redmi Note 11E में 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलताा है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4GLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Redmi Note 11E में 5000mAh की बैटरी है, जो 18वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्‍स में 22.5W के चार्जर को बंडल किया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.