8GB रैम, Snapdragon 732G चिपसेट के साथ Redmi Note 11 Pro (2023) गीकबेंच पर आया नजर!

Redmi 2209116AG मॉडल नम्बर को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro (2023) के एंड्रॉयड 11 के साथ आने की बात कही गई है।
  • कथित तौर पर फोन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था।
  • इसमें फोन के अंदर Snapdragon 712 SoC बताया गया था।

Redmi Note 11 Pro 2023 के लिए कंपनी की ओर से अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है

Xiaomi के चर्चित स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro (2023) को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि फोन में क्वालकॉम स्नैप़ड्रैगन 732G प्रोसेसर होगा और फोन 8GB रैम से लैस होगा। कंपनी पहली बार ऐसा नहीं कर रही है, जब उसने किसी पुराने मॉडल का अपडेटेड वर्जन उसके सक्सेसर के बाद निकाला हो। Redmi Note 11 Pro को 2023 में लॉन्च किया जाना है। यह फोन इसी साल आए Redmi Note 11 का अपडेटेड वर्जन होगा। 

Geekbench पर यह स्मार्टफोन 2209116AG मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में डिवाइस का नाम नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 11 Pro (2023) का ग्लोबल वेरिएंट है। इसका खुलासा 91Mobiles की एक रिपोर्ट में किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि फोन में Qualcomm का चिपसेट है जिसका कोडनेम 'sweet' है। यह बताता है कि फोन में Snapdragon 732G SoC देखने को मिलेगा। इससे पहले आया मॉडल Redmi Note 11 Pro 4G इसी साल की शुरुआत में MediaTek Helio G96 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। 

Redmi Note 11 Pro (2023) के एंड्रॉयड 11 के साथ आने की बात कही गई है। जो कि यूजर्स के लिए निराश करने वाला हो सकता है। क्योंकि बहुत जल्द एंड्रॉयड 13 के साथ स्मार्टफोन आने शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में भी लेटेस्ट लॉन्च होने वाले सभी डिवाइसेज एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहे हैं। ऐसे में एंड्रॉयड 11 का फोन में होना डील ब्रेकर हो सकता है। फोन में 8 GB रैम हो सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले महीने ही फोन को FCC लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें कहा गया था कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा जिस पर MIUI 13 की स्किन होगी। 

Redmi 2209116AG मॉडल नम्बर को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई थी। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि फोन Redmi Note 10 Pro का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसके अलावा, कथित तौर पर फोन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें फोन के अंदर Snapdragon 712 SoC बताया गया था। फोन की डिस्प्ले के बारे में खबर आई थी कि यह 6.67 इंच साइज का 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। बहरहाल, देखना होगा कि कंपनी की ओर से ऑफिशिअल तौर पर इसकी पुष्टि कब की जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.