12GB तक रैम, 48MP ट्रिपल कैमरा, 67W फास्‍ट चार्जिंग के साथ Redmi K40S फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच E4 EMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 15:13 IST
ख़ास बातें
  • इसके 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के दाम CNY 1799 (21500 रुपये) से शुरू हैं
  • कंपनी 12GB + 256GB मॉडल भी लेकर आई है
  • इसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) है

K40S को ऑरोरा, ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Redmi K40S स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हो गया है। गुरुवार को हुए एक इवेंट में कंपनी ने Redmi K50 और Redmi K50 Pro को भी लॉन्‍च किया, जिनके बारे में हम आपको बता चुके हैं। Redmi K40S स्‍मार्टफोन, ओर‍िजिनल Redmi K40 का रीफ्रेश्‍ड वर्जन है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Redmi K40S में भी लगभग वही स्‍पेसिफ‍िकेशंस हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर को 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच E4 EMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 

Redmi K40S के प्राइस और उपलब्‍धता 

Redmi K40S की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 1,799 (लगभग 21,500 रुपये) से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आया है, जिसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,900 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,300 रुपये) है। कंपनी 12GB + 256GB मॉडल भी लेकर आई है। इसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) है। Redmi K40S को ऑरोरा, ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

कंपनी की वेबसाइट के जरिए चीन में यह डिवाइस खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। भारत समेत बाकी मार्केट्स में यह डिवाइस कबतक लॉन्‍च की जाएगी, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Redmi K40S के स्‍पे‍सिफ‍िकेशंस 

Redmi K40S में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। Redmi K40 स्‍मार्टफोन की तरह ही यह डिवाइस भी 7nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम दी गई है। 
Advertisement

बात करें कैमरों की, तो Redmi K40S में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर वाला मेन कैमरा है। साथ में  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi K40S में 256GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, NFC, GPS/ A-GPS और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से पैक है। डिवाइस का वजन 195 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.