Flipkart Big Saving Days सेल का आगाज़, स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक ये हैं बेस्ट ऑफर्स

त्योहारों के आगामी सीज़न को देखते हुए यह सेल कई ग्राहकों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इसलिए हमने फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में उपलब्ध कुछ बेहतरीन डील्स और ऑफर्स को आपके लिए चुन कर निकाला है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days सेल 20 सितंबर तक चलेगी
  • Realme 6, Redmi 20 Pro, Oppo A9 2020 और iPhone SE पर छूट
  • Philips स्मार्ट टीवी, Lenovo ईयरफोन और Acer लैपटॉप पर भी डील्स

Flipkart Big Saving Days सेल 20 सितंबर तक चलेगी

Flipkart Big Saving Days 2020 सेल आज से शुरू हो गई है। यह सेल 20 सितंबर तक चलेगी और इसमें कुछ टॉप और लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, स्पीकर और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर कई डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। तीन दिनों की इस सेल में बैंक ऑफर भी पेश किया गया है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की छूट मिलेगी। त्योहारों के आगामी सीज़न को देखते हुए यह सेल कई ग्राहकों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इसलिए हमने फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में उपलब्ध कुछ बेहतरीन डील्स और ऑफर्स को आपके लिए चुन कर निकाला है। नीचे दिए सभी डील्स पर आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आपको नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी चुनने को मिलेंगे।
 

Flipkart Big Saving Days sale - Best offers on mobile phones today

 

Redmi K20 Pro

सेल के दौरान Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। Redmi K20 Pro की खासियत Snapdragon 855 प्रोसेसर, 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 20-मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा, फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A21s

सैमसंग का गैलेक्सी ए21एस बिग सेविंग डेज़ 2020 सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) कीमत पर बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट नए फोन के बदले पुराना एक्सचेंज करने पर 14,250 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है। Samsung Galaxy A21s में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।    
 

Realme 6

Realme 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल के दौरान 14,999 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप इस खरीदारी को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल कर और मज़ेदार बना सकते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियतें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल, Helio G90T प्रोसेसर, 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हैं।
 

Oppo A9 2020

यदि आप एक सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ओप्पो ए9 2020 आपको इस हफ्ते फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ 2020 सेल के दौरान 13,990 रुपये (एमआरपी 18,990 रुपये) में मिल जाएगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 13,450 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर इस कीमत को और नीचे ले जाने में मदद करेगा। Oppo A9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन 4 जीबी रैम द्वारा समर्थित स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है।
Advertisement
 

Apple iPhone SE (2020)

iPhone SE (2020) भी सेल के दौरान 35,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। यदि आप 40,000  रुपये से कम कीमत में iOS पर स्विच करना चाहते हैं और आप पुराने iPhone डिज़ाइन को पसंद करते हैं तो आईफोन एसई (2020) एक अच्छा विकल्प है। फोन पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। फोन Apple के A13 बायोनिक चिप पर काम करने वाला आईफोन 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
 

Flipkart Big Saving Days 2020 sale - Other best offers

 

Acer Aspire 7

Acer Aspire 7 गेमिंग को भी इस सेल में सस्ता खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप 15.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। लैपटॉप में AMD का Ryzen 7 सीपीयू, 8 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी, Nvidia GeForce GTZ 1650 ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। आप इसे 57,990 रुपये (एमआरपी 84,599 रुपये) कीमत में खरीद सकते हैं।
 

Lenovo X18 TWS earphones

यदि आप ट्रू वायरलेस इयरफोन की तलाश में हैं, तो लेनोवो के एक्स18 टीडब्ल्यूएस इयरफोन फ्लिपकार्ट पर 2,299 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये) में मिल रहा है। ईयरफोन 24 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ और 3 घंटे तक का चार्जिंग टाइम देने का वादा करता है। Lenovo X18 TWS ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है और पानी के प्रतिरोध के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है।
 

Philips 43-inch full-HD smart TV

यदि आपने इस टीवी को पिछली सेल में मिस कर दिया था, तो फिलिप्स का 43 इंच का फुल-एचडी स्मार्ट टीवी फिर से 24,999 रुपये (एमआरपी 55,990 रुपये) की स्पेशल कीमत पर बेचा जा रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर टीवी को और सस्ता खरीदा जा सकता है। सभी प्रीपेड लेनदेन पर 500 रुपये की छूट भी मिल रही है। आप अपने पुराने टीवी को एक्सचेंज कर 16,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। टीवी नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अन्य ऐप्स से लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.