Redmi K20 Pro Premium Edition लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है इसमें

Redmi K20 Pro Exclusive Edition: रेडमी के20 प्रो प्रीमियम एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। Redmi K20 Pro Premium Edition Price और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro प्रीमियम एडिशन में है 512 जीबी तक स्टोरेज
  • 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर से है लैस
  • Redmi ब्रांड के इस फोन में है 4,000 एमएएच की बैटरी

Redmi K20 Pro Premium Edition: Redmi K20 Pro Exclusive Edition में है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर

Redmi K20 Pro Premium Edition: रेडमी के20 प्रो प्रीमियम एडिशन उर्फ एक्सक्लूसिव एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। Redmi K20 Pro Exclusive Edition स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इस हैंडसेट में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Redmi K20 Pro और रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन के बीच का अंतर क्वालकॉम प्रोसेसर, ज्यादा रैम और ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज का है। इसके अलावा कंपनी ने रेडमी के20 प्रो का एक नया कलर वेरिएंट कूल ब्लैक मेक एडिशन भी उतारा है। फिलहाल रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है।
 

Redmi K20 Pro Premium Edition price

रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन के कुल तीन वेरिएंट हैं, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये), 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) है, लेकिन इसे 23 सितंबर तक फिलहाल 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है।
 

Redmi K20 Pro Premium Edition: रेडमी के20 प्रो प्रीमियम एडिशन के कुल पांच कलर वेरिएंट हैं

चीन में फोन कंपनी के आधिकारिक मी स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स पोर्टल जैसे कि TMall, JD.com और Suning पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Redmi K20 Pro Exclusive Edition के कुल पांच कलर वेरिएंट हैं, ग्लेशियर ब्लू, फ्लेम रेड, कार्बन ब्लैक, वॉटर हनी और नया कूल ब्लैक मेक एडिशन। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Xiaomi भारत सहित अन्य बाजारों में Redmi K20 Pro Premium Edition को लाएगी या नहीं।
 

Redmi K20 Pro Premium Edition specifications

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 प्रो प्रीमियम एडिशन में अंतर केवल प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज का है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था जबकि प्रीमियम एडिशन में Snapdragon 855 Plus SoC है।
 

रेडमी के20 प्रो प्रीमियम एडिशन कैमरा स्पेसिफिकेशन

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.