Redmi 9T के 8 जनवरी को लॉन्च होने का दावा, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi Note 9 4G

Redmi Note 9 4G को पिछले महीने Redmi 9 Power के रूप में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और अलग रैम और स्टोरेज विकल्प थे। Redmi 9T समान पैटर्न अपना सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2021 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है Redmi 9T
  • टिप्सटर का दावा है कि Xiaomi इस साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है 9 फोन
  • लिस्ट में Redmi 9T के नाम के साथ Mi 11 और Mi 11 Lite 4G का नाम भी शामिल

Redmi 9T को Redmi Note 9 4G के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Redmi 9T को 8 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसका दावा एक टिप्सटर द्वारा किया गया है। नया Redmi फोन अब तक अफवाहों का हिस्सा रहा है और Redmi Note 9 4G के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है, जिसे नवंबर में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसी को एक अलग कैमरा सेटअप के साथ Redmi 9 Power के रूप में भारत भी लाया आया। खबर है कि Xiaomi इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में Redmi 9T के साथ आठ नए फोन ला सकती है। लाइनअप में Mi 11 Lite 4G भी शामिल हो सकता है।

एक टिप्सटर Snapdrachun 888 5G (@chunvn8888) ने दावा किया है कि Redmi 9T को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को बुधवार को मलेशिया में टीज़ किया गया था।

Redmi 9T की लॉन्च तिथि साझा करने के अलावा, टिपस्टर ने यह भी ट्वीट किया कि Xiaomi 2021 की शुरुआत में ग्लोबल बाज़ारों में कम से कम नौ फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें Redmi 9T, Mi 11 और Mi 11 Lite 4G शामिल हैं। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Redmi 9T specifications (expected)

Redmi 9T को Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वेरिएंट माना जा रहा है। कथित तौर पर फोन को हाल ही में थाईलैंड का NBTC सर्टिफिकेशन  मिला है। यह मॉडल नंबर M2010J19ST और Redmi 9T मॉनिकर के साथ NBTC साइट पर लिस्ट किया गया था। ऑनलाइन लिस्टिंग ने नए फोन के किसी भी फीचर पर रोशनी नहीं डाली। हालांकि, अगर यह Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वेरिएंट होता है, तो इसमें 6.53-इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 4जी को पिछले महीने Redmi 9 Power के रूप में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और अलग रैम और स्टोरेज विकल्प थे। Redmi 9T समान पैटर्न अपना सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9T, Redmi 9T Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.