Redmi 9 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिली यह अहम जानकारी

Xiaomi ने अपने आरएफ एक्सपोज़र वेबपेज पर Redmi 9 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन वेबपेज पर सामने आया मॉडल नंबर हालिया 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मई 2020 10:10 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी दिख चुका है Redmi 9
  • 10W चार्जिंग आउटपुट कर सकता है सपोर्ट
  • रेडमी 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की भी अफवाह

Redmi 9 हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस

Redmi 9 शाओमी का अगला स्मार्टफोन होगा, जिसे अब ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करती है। हालांकि Xiaomi ने अभी तक किसी भी आधिकारिक जानकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन आगामी Redmi 9 कंपनी के RF एक्सपोज़र वेबपेज पर मॉडल नंबर M2004J19G के साथ लिस्ट किया गया है। यही मॉडल नंबर इससे पहले चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी लिस्ट किया गया था। इस महीने की शुरुआत में रेडमी ब्रांड के महाप्रबंधक लू वीबिंग ने आगामी रेडमी लाइनअप के प्लान के ऊपर रोशनी डाली थी। Redmi 9 इसी लाइनअप के नए मॉडल में से एक प्रतीत होता है।

MySmartPrice के मुताबिक, Xiaomi की ग्लोबल साइट पर RF एक्सपोज़र वेबपेज आगामी Redmi 9 मॉनिकर को दिखाता है। वेबपेज इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि फोन मॉडल नंबर M2004J19G के साथ आएगा।

हालांकि शाओमी ने अपने आरएफ एक्सपोज़र वेबपेज पर Redmi 9 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन वेबपेज पर सामने आया मॉडल नंबर हालिया 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। उस लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि यह मॉडल नंबर 10W चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एक समान मॉडल नंबर, M2004J19AG भी यूरेशियन ईईसी प्रमाणन साइट पर भी देखा जा चुका है।
 

जहां एक ओर यह सब Redmi 9 के अस्तित्व की पुष्टि करता है, वहीं, दूसरी Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्टफोन पर चुप्पी साधी हुई है।
Advertisement

Redmi 9 specifications (rumors)
रेडमी 9 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की अफवाह है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G80 चिपसेट होने की भी बात कही गई है। Redmi 9 की एक कथित तस्वीर भी मार्च के अंत में ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें स्मार्टफोन का डिज़ाइन कुछ हद तक Redmi K30 से मेल खाता नज़र आया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9, Redmi 9 Specifications, Redmi 9 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.