Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 17 4G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17 4G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी।
  • Redmi 17 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi 17 4G में 7,500mAh की बैटरी होगी।

Redmi 15 में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 17 4G पर काम कर रहा है। अब लॉन्च से पहले एक लीक में 17 4G के फीचर्स की जानकारी दी गई है। टिपस्टर ने स्पेसिफिकेशन्स शीट साझा की है, जिससे पता चलता है कि इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी91 अल्ट्रा चिप मिल सकता है। आगामी फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,500mAh की बैटरी से लैस होगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। आइए Redmi 17 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 17 4G Features & Specifications (Expected)

X पर टिपस्टर सुधांशु अंभोर (@Sudhanshu1414) ने स्पेसिफिकेशन्स शीट शेयर की है, जिसके अनुसार, Redmi 17 4G में मीडियाटेक हीलियो जी91 अल्ट्रा चिपसेट मिल सकता है। यह फोन चार RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स जैसे कि 4GB+128GB, 4GB+256GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB में आने की उम्मीद है। इस फोन में LPDDR4X RAM के साथ eMMC 5.1 स्टोरेज मिलेगी और यह 12GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन HyperOS 3 के साथ आने की उम्मीद है।

Redmi 17 4G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 675 निट्स ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड में 825 निट्स ब्राइटनेस हो सकती है। इसमें 8-बिट कलर डेप्थ, 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट कवरेज और DC डिमिंग की सुविधा भी मिलेगी। 17 4G की डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री परफॉर्मेंस के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस होने की उम्मीद है। यह ओक ग्रीन, डीप ब्लू, ब्लैक और लोटस पर्पल फिनिश में आ सकता है। फोन में डायनामिक RGB लाइट होगी। वहीं धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 17 4G के रियर में f/1.8 अपर्चर और फाइव-पीस लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक दूसरा कैमरा होने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 17 4G में 7,500mAh की बैटरी होगी जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट वाला ड्यूल बैंड वाई-फाई, इन्फ्रारेड ब्लास्टर और NFC भी शामिल हो सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 170.12 मिमी, चौड़ाई 78.42 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 232 ग्राम होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.