Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक

फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जुलाई 2026 18:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
  • फोन को कंपनी चार कलर्स में पेश कर सकती है।

Redmi 17 4G फोन इससे पहले आए Redmi 15 का सक्सेसर हो सकता है।

Redmi 17 4G जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन काफी दिनों से लीक्स में छाया हुआ है। इसके लॉन्च से पहले अब लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। फोन में MediaTek का Helio G91-Ultra चिपसेट बताया गया है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसी के साथ फोन में कई और लुभावने फीचर्स सामने आए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Redmi 17 4G Specifications

Redmi 17 4G के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने पोस्ट में इसके फीचर्स का खुलासा किया है। फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1600 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 675 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में डीसी डिमिंग के साथ लो ब्लू लाइट के लिए TÜV Rheinland  सर्टिफिकेशन भी देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इस डिवाइस में 8-bit कलर डेप्थ, 83% NTSC गेमट कवरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Dynamic RGB लाइट सपोर्ट यहां मिल सकता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। 

Redmi 17 4G Processor

फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G91-Ultra चिप मिल सकती है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड चिप है। इसके साथ में कंपनी 6GB तक रैम दे सकती है और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 4GB+128GB, 4GB+256GB, 6GB+128GB, और 6GB+256GB वेरिएंट्स आने की संभावना है। फोन को कंपनी चार कलर्स में पेश कर सकती है जिसमें Oak Green, Deep Blue, Black, और Lotus Purple शामिल हो सकता है। 

Redmi 17 4G Camera, Battery

कैमरा के लिए कहा गया है कि इसके रियर में 50MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है। साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी होगा जो कि 5MP का हो सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। फोन में 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ में कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। साथ ही AI फेस अनलॉक भी इसमें दिया जा सकता है। 

Advertisement

Connectivity

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi समेत ब्लूटूथ सपोर्ट भी होगा। साथ ही NFC फीचर भी मिलने की संभावना है। फोन के डाइमेंशन 170.12 × 78.42 × 8.8mm बताए गए हैं। इसका वजन 232 ग्राम हो सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.