Redmi 15R 5G: 6000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ 'बजट' रेडमी फोन, जानें कीमत

Redmi ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15R 5G लॉन्च किया है। इसमें 6.9-इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15R 5G चीन में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹13,000 के करीब
  • 6.9-इंच डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिप और 6000mAh बैटरी शामिल
  • इसमें है 33W फास्ट चार्जिंग और IP64 डस्ट- वाटर रेसिस्टेंस बिल्ड

Redmi 15R 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है

Photo Credit: Redmi

Redmi ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15R 5G चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन में 6.9-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। पावर देने का काम MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का है और लॉन्ग बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी शामिल है। नया Redmi स्मार्टफोन HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

कीमत की बात करें तो Redmi 15R 5G का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल CNY 1,099 (करीब 13,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1,599 (करीब 19,000 रुपये), CNY 1,699 (करीब 23,000 रुपये), CNY 1,899 (करीब 25,000 रुपये) और CNY 2,299 (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Cloudy White, Lime Green, Shadow Black और Twilight Purple कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

Redmi 15R 5G में 6.9-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैम्पलिंग रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसे TUV Rheinland से ब्लू लाइट रिडक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/a, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर और वाइब्रेशन मोटर भी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Advertisement

Redmi 15R 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 205 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

Redmi 15R 5G की कीमत कितनी है?

Redmi 15R 5G की शुरुआती कीमत CNY 1,099 (करीब 13,000 रुपये) है।

Redmi 15R 5G में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

Redmi 15R 5G की बैटरी कितनी है?

फोन में 6000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi 15R 5G का डिस्प्ले कैसा है?

इसमें 6.9-इंच डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस के साथ।

Redmi 15R 5G के कैमरे क्या हैं?

फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

क्या Redmi 15R 5G वॉटरप्रूफ है?

यह पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं है, लेकिन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है।

Redmi 15R 5G कब लॉन्च हुआ?

फोन को चीन में आधिकारिक तौर पर बुधवार, 17 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.