Redmi 14C 5G के भारत में लॉन्च से पहले कंफर्म हुए स्पेसिफिकेशन्स, ऐसा होगा डिजाइन

Redmi 14C 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिनके नाम Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 21:56 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर Redmi 14C 5G की माइक्रोसाइट कुछ डिटेल्स से पर्दा उठाती है
  • इसके 120Hz HD+ पैनल के साथ आने की पुष्टि की गई है
  • Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black कलर ऑप्शन में आएगा

Photo Credit: Redmi

Redmi 14C 5G को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। इस फोन का 4G वर्जन यानी Redmi 14C 4G कंपनी सितंबर में ही लॉन्च कर चुकी है। फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2.5Gbps तक स्पीड मिलेगी जिससे फोन में बिना रुकावट के वीडियो कॉलिंग, फास्ट डाउनलोडिंग, और स्मूद गेमिंग हो सकेगी। कंपनी के अनुसार, यह फोन Starlight बैक पैनल में आने वाला है। अब अमेजन की माइक्रोसाइट के जरिए इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Amazon पर Redmi 14C 5G की माइक्रोसाइट इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी देती है। फोन में 6.88-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह Redmi 13C 5G की तुलना में एक अपग्रेड है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह आंखों के लिए सेफ डिस्प्ले होगा, जिसे TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा।

Redmi 14C 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिनके नाम Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black होगा। डिजाइन की बात करें, तो माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरों से पता चलता है कि अपकमिंग Redmi फोन में सर्कुलर कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें चार रिंग में दो कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैश यूनिट और डमी रिंग होगी।

Redmi 14C 5G को Amazon के साथ-साथ Flipkart पर भी बेचा जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक फोन को कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीद सकेंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन के 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। Redmi 13C 5G को भी इसी सेंसर के साथ पेश किया गया था। हालिया Geekbench लिस्टिंग ने इमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC होने का इशारा दिया था। फोन को प्लेटफॉर्म पर 8GB रैम और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया था। 
Advertisement

यह Redmi 14R 5G का रीबैज हो सकता है, जिसे 2024 के सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यदि ऐसा होता है, तो हम Redmi 14C 5G के 5,160mAh बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद करते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.