50MP कैमरा, 5160 mAh बैटरी वाला Redmi फोन Rs 6500 तक सस्ते में खरीदने का मौका

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2026 07:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है
  • Redmi 14C 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

Redmi 14C 5G को कंपनी ने जनवरी 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था।

Redmi 14C 5G सस्ते रेट में खरीदने का सुनहरा मौका है। यह कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है। Redmi 14C 5G को कंपनी ने जनवरी 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। फोन एक बजट डिवाइस के तौर पर पेश किया गया था। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल्‍स है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटैनस 600 निट्स तक है। इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है। इन धांसू फीचर्स वाले फोन को अब सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स। 

Redmi 14C 5G Discount Price Offer 
Redmi 14C 5G को इस वक्त सस्ते दाम में खरीदने का मौका है। फोन का अधिकतम रिटेल प्राइस ₹12,999 है। लेकिन इस वक्त इसे विजय सेल्स पर 27% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का सेल प्राइस 9,499 रुपये है। यानी इस पर सीधे 3500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन यह ऑफर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। रिटेलर ने फोन पर बैंक ऑफर भी दिया है। 

Advertisement

Redmi 14C 5G को बैंक ऑफर के तहत और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन बैंक ऑफ बरोदा के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर फोन खरीदते हैं तो पूरे 3000 एक्स्ट्रा बचा सकते हैं। यानी फोन पर कुल बचत 6,500 रुपये हो जाती है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 6,499 रुपये रह जाती है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप रिटेलर की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 

Redmi 14C 5G Specifications
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटैनस 600 निट्स तक है। यह TÜV रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि फोन का सॉफ्टवेयर इस तरह से काम करता है कि डिस्‍प्‍ले हमारी आंखों को ज्‍यादा नुकसान ना पहुंचाए। 

Redmi 14C 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में एड्रिनो 613 GPU मिलता है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। एक सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.