Redmi 13 5G, Poco M6 Plus 5G को मिला Google Play सर्टिफिकेट, Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ होंगे लॉन्च

Poco M6 Plus 5G फोन को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2024 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13 5G भारत में लॉन्च होने के करीब है।
  • चीनी मार्केट में फोन Redmi Note 13R के नाम से लॉन्च किया गया था।
  • फोन में Snapdragon 4 Gen 2 देखने को मिलेगा।

Poco M6 Plus 5G को Redmi Note 13R (फोटो में) का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 13 5G भारत में लॉन्च होने के करीब है। फोन चीन में इससे पहले लॉन्च हो चुका है, लेकिन दूसरे नाम से। चीनी मार्केट में फोन Redmi Note 13R के नाम से लॉन्च किया गया था। अब यह फोन भारत में आने वाला है। इसी के साथ पोको का फोन भी भारत में लॉन्च होने वाला है जो कि Poco M6 Plus 5G होगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही फोन में लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। लेकिन कैमरा में अंतर दिया जा सकता है। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स को गूगल का सर्टिफिकेशन मिला है। जहां पर इनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। 

Redmi 13 5G और Poco M6 Plus 5G भारत में लॉन्च होने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन हैं जो अब Google लिस्टिंग में नजर आए हैं। फोन Google Play Certificate में देखे (via) गए हैं। जहां पर Redmi 13 5G का मॉडल नम्बर 2406ERN9CI मेंशन किया गया है। जबकि Poco M6 Plus 5G को मॉडल नम्बर 24066PC95I के साथ देखा गया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 देखने को मिलेगा। 

Poco M6 Plus 5G को लेकर आई हालिया रिपोर्ट में इसके कैमरा के बारे में बड़ा अपडेट आया था। जिसके मुताबिक फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने वाला है। फोन Samsung S5KHM6 सेंसर से लैस होगा। यह 108 मेगापिक्सल सपोर्ट के साथ आएगा जो फोटोग्राफी को ऊंचे लेवल पर ले जाएगा। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का S5K3L6 अल्ट्रावाइड सेंसर भी बताया गया है। 

डिवाइस का इंटरनल मॉडल नम्बर N19 है और इसका कोडनेम Breeze बताया गया है। कैमरा के साथ-साथ इस फोन की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त होने वाली है। कंपनी POCO M6 Plus 5G के रूप में यूजर्स के लिए एक पावरफुल बजट डिवाइस पेश करने वाली है। फोन Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा। 
Advertisement

Poco M6 Plus 5G फोन को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा जा चुका है। यहां पर फोन 24065PC95I मॉडल नम्बर के साथ नजर आया था। इससे पहले इस फोन को HyperOS कोड में भी देखा जा चुका है। लंबे समय से आ रहे अपडेट्स में इस फोन को Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि कंपनी इसको भारतीय मार्केट में किन खास फीचर्स के साथ पेश करती है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.