Red Magic 10 Ultra में होगा 7 इंच डिस्‍प्‍ले, 7000mAh बैटरी! गेमिंग के शौक करेगा पूरे

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड नूबिया (Nubia) नए फ्लैगशिप फोन्‍स पर काम कर रहा है। इनके नाम Nubia Z70 Ultra, Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Ultra बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 10 Ultra हो सकता है जल्‍द लॉन्‍च
  • 7 इंच डिस्‍प्‍ले, 7 हजार एमएएच बैटरी की उम्‍मीद
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा फोन में

Red Magic 10 Pro सीरीज को नवंबर में चीन में लाया जा सकता है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड नूबिया (Nubia) दो नए फ्लैगशिप फोन्‍स पर काम कर रहा है। इनके नाम Nubia Z70 Ultra और Red Magic 10 Pro बताए जाते हैं। दोनों ही डिवाइसेज में क्‍वॉलकॉम का नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा। Nubia Z70 Ultra एक रेगुलर फ्लैगशिप की तरह आएगा, जबकि Red Magic 10 Pro गेमिंग स्‍मार्टफोन होगा। जानेमाने चीनी टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Red Magic 10 Pro के साथ आने वाले ‘Red Magic 10 अल्‍ट्रा' स्‍मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां जुटाई हैं। फोन में कुछ ऐसी खूबियां हो सकती हैं, जो इसे सबसे अलग बनाएंगी। 

DCS का कहना है कि Red Magic 10 Ultra में एक बड़ी स्‍क्रीन मिल सकती है, जोकि 7 इंच की होगी। हालांकि यह कर्व्‍ड नहीं, बल्कि एक फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका फ्रंट कैमरा स्‍क्रीन के पीछे छुपा हुआ होगा और जरूरत पड़ने पर नजर आएगा। 
Advertisement

Red Magic 10 Ultra में एक बड़ी बैटरी मिलने का अनुमान है, जो 6600mAh से 7000mAh की हो सकती है। दावा है कि यह गेमिंग और अन्‍य यूजेस के लिए काफी होगी। दिलचस्‍प यह है कि नूबिया ने अभी तक इस अल्‍ट्रा मॉडल के बारे में कुछ नहीं बताया है। कंपनी का लेटेस्‍ट पोस्‍टर एक पावरफुल प्रो सीरीज की बात करता है, जिससे Red Magic 10 Ultra के आने की उम्‍मीद जगी है। 

बात करें Nubia Z70 Ultra स्‍मार्टफोन की तो उसमें भी अंडर डिस्‍प्‍ले कैमरा दिया जा सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि Z70 Ultra में Red Magic 10 Ultra से थोड़ा छोटा डिस्‍प्‍ले होगा, जो 6.9 इंच का हो सकता है। 
Advertisement

Red Magic 10 Pro सीरीज को नवंबर में चीन में लाया जा सकता है, जबकि Z70 Ultra को भी इस साल के आखिर तक ले आए जाने की उम्‍मीद है। इन फोन्‍स के बारे में अभी और जानकारी नहीं है। रेड मैजिक सीरीज हमेशा से गेमिंग फोकस्‍ड रही है। अपकमिंग फ्लैगशिप में कूलिंग के लेवल पर और हार्डवेयर के लेवल पर इम्‍प्रूवमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.