Realme X50 Pro 5G और Realme X2 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Realme X50 Pro 5G की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Realme X2 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में Snapdragon 865 चिपसेट दिया गया है
  • Realme X2 Pro में Snapdragon 855+ चिपसेट शामिल है
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में 5G सपोर्ट दिया गया है

Realme X50 Pro 5G की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है

Realme X50 Pro 5G को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। साथ ही यह रियलमी का पहला 5G फोन है। इतना ही नहीं, रियलमी एक्स50 प्रो 5जी कंपनी का पहला फोन है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 65 वॉट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉज शामिल है। इन सब हाइलाइट्स के अलावा रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में होल-पंच डिस्प्ले और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। फोन 256 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह सब फीचर्स फोन को अपने सेगमेंट में एक कड़ा दावेदार बनाते हैं। 

यहां हम Realme X50 Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन की तुलना Realme X2 Pro के साथ कर रहे हैं, जिससे आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बीच का अंतर समझ में आए।
 

Realme X50 Pro 5G vs Realme X2 Pro: Price in India

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 44,999 रुपये है। स्मार्टफोन मॉस ग्रीन और रस्ट रेड रंग में लॉन्च किया गया है। 

वहीं, दूसरी ओर भारत में रियलमी एक्स2 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। वहीं, Realme X2 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। फोन दो कलर वेरिएंट लूनर व्हाइट और नेप्ट्यून ब्लू के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Realme X50 Pro 5G vs Realme X2 Pro: Specifications, features

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। वहीं, दूसरी ओर डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है।

हार्डवेयर की बात करें तो Realme X50 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रियलमी ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। बात करें Realme X2 Pro की तो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है।
Advertisement

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं, रियलमी एक्स2 प्रो के पिछले हिस्से में चार कैमरे दिए गए हैं, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।


Advertisement
Realme X50 Pro 5G में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर Realme X2 Pro में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 33 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो में वैपर कूलिंग सिस्टम और हाइपरबू्स्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं और यह भी रियलमी एक्स50 प्रो की तरह सभी जरूरी सेंसर के साथ आता है।
 
 
रियलमी एक्स50 प्रो 5जी बनाम रियलमी एक्स2 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.44 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4200 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.446.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
-20:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
रैम
6 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 12-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 13-मेगापिक्सल (f/2.5) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.5) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)16-मेगापिक्सल (f/2.0)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UI 1.0ColorOS 6.1

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
एनएफसी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  2. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  3. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  5. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  6. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  8. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  9. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  10. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.