Realme Sale: Realme 5 Pro, Realme C2 समेत कई रियलमी फोन पर मिल रही है छूट

Realme Sale: रियलमी सेल में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा Realme 5 Pro, Realme 3 और Realme 3i स्मार्टफोन के साथ कूपन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme Sale में मिल रहे 1,000 रुपये तक के कूपन भी
  • रियलमी सेल में मिलेगा अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी
  • Realme Winter Sale में कई रियलमी फोन पर मिल रहा डिस्काउंट

Realme Winter Sale: रियलमी 5 प्रो, रियलमी सी2 समेत कई रियलमी फोन पर मिल रही है छूट

Realme Winter Sale: रियलमी विंटर सेल में Realme 5 Pro, Realme C2, Realme X, Realme 3 Pro और Realme 3 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि Realme Sale 5 दिसंबर तक चलेगी। रियलमी 5 प्रो, रियलमी 3 और Realme 3i स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक के कूपन दिए जा रहे हैं। कई रियलमी स्मार्टफोन के साथ 10 प्रतिशत तक MobiKwik सुपरकैश (1,000 रुपये) भी मिल रहा है। रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से नया स्मार्टफोन खरीदने पर बजाज फिनसर्व की तरफ से ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है। Cashify की तरफ से अतिरिक्त 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
 

Realme Winter Sale: रियलमी स्मार्टफोन पर ऑफर्स

रियलमी सेल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लाइव है। सेल के दौरान रियलमी 5 प्रो स्मार्टफोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Realme 5 Pro को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया था, इसका मतलब स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

रियलमी 5 प्रो के अलावा रियलमी सी2 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये के बजाय 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। रियलमी एक्स के साथ भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और Realme ब्रांड का यह फोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है।  

Realme Sale में रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन को 12,999 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, रियलमी 3 स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। आमतौर पर रियलमी ब्रांड का यह फोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता है।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तो वहीं रियलमी 3 और रियलमी 3आई खरीदने पर 500 रुपये का कूपन दिया जा रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस कूपन का इस्तेमाल ग्राहक रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर प्रोडक्ट की खरीदी करते समय कर सकेंगे। Cashify के जरिए 500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। बजाज फिनसर्व की तरफ से ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.