6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Realme V11s 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

नए Realme V11s 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है। इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 24 सितंबर 2021 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने चीन में लॉन्च किया V11s 5G स्मार्टफोन
  • 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज वाले MediaTek Dimensity 810 चिपसेट से है लैस
  • चीन में बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है

Realme V11s 5G के 4GB रैम वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है

Realme V11s 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट से लैस आता है। इसमें अधिकतम 6GB रैम का ऑप्शन मिलता है, लेकिन यह डायनेमिक रैम एक्सपेंशन (DRE) के साथ आता है। रियलमी वी11एस 5जी काफी हद तक Realme V11 5G के समान है, क्योंकि इसमें समान डिज़ाइन, समान डुअल रियर कैमरा सेटअप और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। V11s 5G में मौजूद 128GB इनबिल्ट स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Realme V11s 5G price

नए Realme V11s 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है। इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है। स्मार्टफोन Realme चाइना की वेबसाइट और चीन में अन्य प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक और वॉयलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Realme V11s 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme V11s 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 88.7 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और Mali G57 GPU पर काम करता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Realme V11s 5G में DRE मिलता है, जो स्मार्टफोन की रैम को बढ़ाने का काम करता है। DRE के साथ, 4GB रैम वेरिएंट में प्रभावी रूप से 5GB तक रैम होगी और 6GB रैम वेरिएंट में 11GB तक रैम होगी।

Realme V11s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फिट किया गया है, लेकिन सेंसर की सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

कनेक्टिविटी में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS आदि सभी जरूरी ऑप्शन शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस है। यह 8.4mm मोटा है और इसका वज़न 189 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  4. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  5. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
  2. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
  3. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  4. Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  5. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  7. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  8. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  10. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.