Realme ने टीज़ किया 125 वाट फास्ट चार्जर, 13 मिनट में बैटरी होगी फुल चार्ज

एक ट्वीट में, सेठ ने एक तस्वीर साझा की जिसमें 125W मैक्सिमम चार्जिंग क्षमता के साथ एक पावर ब्रिक दिखाई गई है। उनका कहना है कि चार्जर को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme के सीईओ ने 125 वाट फास्ट चार्जर एडेप्टर की तस्वीर साझा की
  • नए फोन के साथ यूरोप में जल्द पेश होगी नई तकनीक
  • इससे पहले भारत में 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग तकनीक हो चुकी है लॉन्च

Realme X50 Pro रियलमी की 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला फोन है

Realme के 125W चार्जिंग एडेप्टर को ऑनलाइन टीज़ किया गया है। कंपनी के यूरोप और भारत के सीईओ माधव शेठ ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें 125 वाट मैक्सिमम चार्जिंग क्षमता वाला एक पावर एडेप्टर दिखाया गया है। एग्ज़ीक्यूटिव के मुताबिक, फास्ट चार्जर को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने जुलाई में अपनी 125W UltraDART फ्लैश चार्जिंग तकनीक पेश की और दावा किया कि इससे केवल तीन मिनट में 4,000mAh की बैटरी के 33 प्रतिशत चार्ज हो सकती  है। भारत में, Realme ने अभी तक अधिकतम 65 वाट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश किया है।

एक ट्वीट में, सेठ ने एक तस्वीर साझा की जिसमें 125W मैक्सिमम चार्जिंग क्षमता के साथ एक पावर ब्रिक दिखाई गई है। उनका कहना है कि चार्जर को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मतलब यह हो सकता है कि 125W चार्जर वाला पहला Realme स्मार्टफोन यूरोप में पहली बार लॉन्च हो सकता है। सेठ ने फिलहाल इसके अलावा कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है।
 

Realme ने जुलाई में अपनी 125W UltraDART फ्लैश चार्जिंग तकनीक की घोषणा की और दावा किया कि यह केवल तीन मिनट में 4,000mAh की 33 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकती है। यह मुख्य रूप से 5G स्मार्टफोन को जल्दी से चार्ज करने के उद्देश्य से पेश की जाएगी, जो अधिक पावर का इस्तेमाल करते हैं और बड़ी बैटरी को भी तेज़ी से खत्म कर देते हैं। रियलमी का दावा है कि इस तकनीक में एक तापमान नियंत्रण फीचर भी है, जो स्मार्ट और सुरक्षित चार्जिंग के लिए फोन के तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस से कम बनाए रखती है।

Realme का दावा है कि 125 वाट अल्ट्राडार्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक पूरी तरह से 20 मिनट में 4,000mAh की बैटरी चार्ज कर सकती है। तापमान नियंत्रण के बिना, टेक्नोलॉजी को लगभग 13 मिनट में फोन को 100 प्रतिशत चार्ज करने के लिए कहा गया है। रियलमी के अनुसार, तकनीक मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन के साथ आती है जो यूज़र्स को गेमिंग करने पर भी अपने हैंडसेट को तेज़ी से चार्ज करने की अनुमति देगा।
Advertisement

रियलमी ने फरवरी में Realme X50 Pro 5G को लॉन्च किया था, जो भारत में कंपनी की 65 वाट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.