Realme लॉन्च करेगी 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ नया फोन! डिजाइन लीक

फोन में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन 45W चार्जर के साथ आ सकता है।
  • कंपनी इसे 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है।

Realme RMX3942 कंपनी का अपकमिंग फोन है जिसका डिजाइन अब सामने आ गया है।

Photo Credit: ITHome

Realme का एक नया इन दिनों लीक्स में देखा जा रहा है। हाल ही में इस फोन को मॉडल नम्बर RMX3942 के साथ देखा गया था। फोन चीन की 3C सर्टीफिकेशन और TENAA सर्टीफिकेशन में लिस्ट हो चुका है। लेकिन अभी तक इसके डिजाइन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। अब TENAA पर अपडेटेड लिस्टिंग नजर आई है जिसमें फोन का लुक भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन है। 

Realme RMX3942 कंपनी का अपकमिंग फोन है जिसका डिजाइन अब सामने आ गया है। ITHome के अनुसार, फोन को TENAA पर देखा गया है। हालांकि इस फोन का नाम अभी तक पता नहीं लग पाया है लेकिन स्पेसिफिकेशंस जरूर पता चल जाते हैं। फोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें रेगुलर पंच होल डिस्प्ले नजर आ रहा है। रियर पैनल में दो राउंड कैमरा आइलैंड साफ देखे जा सकता हैं। कंपनी की ब्रैंडिंग फोन के बॉटम में दी गई है। फोन की राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 

Realme RMX3942 specifications
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Realme RMX3942 में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर का नाम यहां पर मेंशन नहीं किया गया है। फोन में 5,465mAh रेटेड वैल्यू के साथ बैटरी मेंशन की गई है। कंपनी इसे 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन चीन में 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम, और 12 जीबी रैम के ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है। 

स्टोरेज के लिए फोन में 128 जीबी से लेकर 1 टीबी तक का ऑप्शन मिल सकता है। इसकी 3सी सर्टीफिकेशन भी कुछ जानकारी देती है। यहां पर चार्जिंग स्पीड का पता चलता है जिसके मुताबिक फोन 45W चार्जर के साथ आ सकता है। अब देखना होगा कि यह डिवाइस कंपनी कौन सी सीरीज के तहत लॉन्च करने वाली है। स्पेसिफिकेशंस के आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक मिडरेंज फोन हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.