Realme P4x 5G vs Moto G67 Power 5G vs Redmi 15 5G: जानें 20 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट

Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Moto G67 Power 5G और Redmi 15 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 08:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर है।
  • Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।
  • Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है।

Realme P4x 5G vs Moto G67 Power 5G vs Redmi 15 5G

Photo Credit: Realme/Motorrola/Xiaomi

Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Moto G67 Power 5G और Redmi 15 5G से हो रहा है। Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Realme P4x 5G, Moto G67 Power 5G और Redmi 15 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4x 5G vs Moto G67 Power 5G vs Redmi 15 5G

कीमत

Realme P4x 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये, 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।


डिस्प्ले

Realme P4x 5G में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850nits पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme P4x 5G में 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme P4x 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। जबकि Redmi 15 5G भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme P4x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme P4x 5G में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou है। Redmi 15 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.