Realme P3 Ultra होगा Dimensity 8350 के साथ 19 मार्च को लॉन्च, साथ में ये फोन भी देगा दस्तक

Realme अपने नए फोन Realme P3 Ultra, Realme P3 पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Ultra में Dimensity 8350 Ultra चिपसेट मिलेगा।
  • Realme P3 में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme P3 में 6000mAh की बैटरी मिलेगी।

Realme P3 Ultra में Dimensity 8350 Ultra चिपसेट होगा।

Photo Credit: Realme

Realme ने पिछले महीने भारत में Realme P3 Pro और Realme P3x को पेश किया था। बीते हफ्ते से कंपनी ने Realme P3 Ultra के लॉन्च की जानकारी देना शुरू दिया है। आज ब्रांड ने पुष्टि की है कि फोन 19 मार्च को Realme P3 के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आई हैं। आइए Realme P3 Ultra और Realme P3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme P3 Ultra में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर


Advertisement
Realme P3 Ultra कंपनी की P3 सीरीज में सबसे पावरफुल फोन होने की उम्मीद है। यह दुनिया का पहला फोन होगा जो Dimensity 8350 Ultra चिपसेट पर बेस्ड होगा, जिसने AnTuTu पर प्रभावशाली 1.45 मिलियन पॉइंट हासिल किए हैं। प्रोसेसर के साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन को गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है क्योंकि यह 2500Hz टच सैंपलिंग रेट और 90fps गेमप्ले सपोर्ट प्रदान करता है। Realme P3 Ultra में 80W AI बाईपास चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम होने की पुष्टि की गई है और यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा।


Realme P3 Specifications


Realme P3 में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन BGMI में 90fps गेमप्ले का सपोर्ट करेगा और बेहतर ड्यूराबिलिटी के लिए IP69 रेटिंग से लैस होगा। एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग सिस्टम भी पैकेज का हिस्सा है, जो इसे गेमिंग और डेली इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है। ऐसी संभावना है कि Realme P3 स्मार्टफोन Realme Neo 7x 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। जबकि कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं, Realme P3 Ultra को 30 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है,  जबकि Realme P3 लगभग 20,000 रुपये में आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.