4 हजार रुपये सस्ता खरीदें Realme P2 Pro 5G, फ्लिपकार्ट पर गिरी कीमत

अगर आप Realme का नया स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Realme P2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P2 Pro 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

अगर आप Realme का नया स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन को ई-कॉमर्स साइट पर 4 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। P2 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme P2 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P2 Pro 5G Offers & Discount


Realme P2 Pro 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल सितंबर में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी।


Realme P2 Pro 5G Specifications


Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आती है। IP65 रेटिंग वाले इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गी है। ऑडियो सेटअप के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  5. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  6. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  7. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  8. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  9. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  10. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.