Realme ने 50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ लॉन्च किया P1 Speed 5G फोन, 2 हजार रुपये मिल रही छूट

Realme P1 Speed 5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा और फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme P1 Speed 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन है।
  • Realme P1 Speed 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme P1 Speed 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर है।

Realme P1 Speed 5G में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Realme P1 Speed 5G लॉन्च कर दिया है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस है। Realme के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Realme P1 Speed 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme P1 Speed 5G Price


Realme P1 Speed 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Brushed Blue और Textured Titanium में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लिमिटेड कूपन के बाद 2,000 रुपये बचत हो सकती है, जिसके बाद कीमत 15,999 रुपये और 18,999 रुपये हो जाएगी। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 20 अक्टूबर, सुबह 12 बजे होगी।


Realme P1 Speed 5G Specifications


Realme P1 Speed 5G  में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 ×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले रेन वॉटर स्मार्ट टच और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 एनर्जी 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR4X रैम और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.7 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 185 ग्राम है। यह फो IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, गैलीलियो, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.