Realme Narzo N65 5G फोन Rs 11 हजार से भी सस्ते में! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Amazon पर धांसू डील

फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,998 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 09:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर है।
  • Realme Narzo N65 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है।

Realme Narzo N65 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo N65 5G को इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। यह फोन आकर्षक फीचर्स से लैस है और अफॉर्डेबल सेग्मेंट में लॉन्च किया गया था। फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 11 हजार रुपये से भी सस्ता हो गया है। फोन पर जबरदस्त सेल ऑफर है। लिस्टेड प्राइस पर मिलने वाले डिस्काउंट के अलावा इस पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे कहां से खरीदा जा सकता है और ऑफर का लाभ कैसे लिया जा सकता है। 

Realme Narzo N65 5G को Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,998 रुपये में उपलब्ध है। यूजर्स को इस पर 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है जो चेकआउट के टाइम पर आपके सामने रिफ्लेक्ट होगा। इसके अलावा इस फोन को अगर ग्राहक Amazon ICICI Bank Credit Card समेत कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स के माध्यम से खरीदता है तो एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकता है। 
 

Realme Narzo N65 5G Specifications

Realme Narzo N65 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया है। जिसके साथ में 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम का ऑप्शन मिल जाता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

Realme Narzo N65 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C आदि का सपोर्ट मिल जाता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर भी जोड़ा गया है। यह अम्बेर गोल्ड और डीप ग्रीन कलर्स में आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  3. कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova Curve 2 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  3. Sony की Xperia 1 VIII, Xperia 10 VIII के लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग
  5. AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
  6. iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम
  8. बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए सोशल मीडिया बैन? इस देश ने किया एलान
  9. Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
  10. AI in Job Hiring: भर्ती में AI भी कर सकता है भेदभाव, स्टडी ने चेताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.