Realme Narzo 90x 5G vs Lava Play Max vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें 15K में कौन सा फोन है बेस्ट

Realme ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Realme Narzo 90x 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Lava Play Max और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 08:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Lava Play Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M17 5G अपने Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है।

Realme Narzo 90x 5G vs Lava Play Max vs Samsung Galaxy M17 5G

Photo Credit: Realme/Lava/Samsung

Realme ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Realme Narzo 90x 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Lava Play Max और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है। Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Lava Play Max में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। आइए Realme Narzo 90x 5G, Lava Play Max और Samsung Galaxy M17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Lava Play Max vs Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत और स्टोरेज

Realme Narzo 90x 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं Lava Play Max के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
 
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Realme Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Lava Play Max में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Lava Play Max में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme Narzo 90x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। जबकि Lava Play Max एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Lava Play Max में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G अपने Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। 

कैमरा सेटअप 

Realme Narzo 90x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Lava Play Max के रियर में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Advertisement


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Realme Narzo 90x 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Lava Play Max में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5G शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  4. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.