Realme Narzo 90 5G vs Moto G67 Power 5G vs iQOO Z10R 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 08:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर मिलता है।
  • Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

Realme Narzo 90 5G vs Moto G67 Power 5G vs iQOO Z10R 5G

Photo Credit: Realme/Motorola/iQOO

Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Realme Narzo 90 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है। आइए Realme Narzo 90 5G, Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Realme Narzo 90 5G vs Moto G67 Power 5G vs iQOO Z10R 5G

Advertisement

कीमत

Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले


Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 397 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 391ppi पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme Narzo 90 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX के साथ आता है। जबकि iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 से लैस है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Realme Narzo 90 5G में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया गया है। जबकि Moto G67 Power 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। Narzo 90 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा दिया गया है। G67 Power 5G में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। Z10R 5G में सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme Narzo 90 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou शामिल है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.