Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 08:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।
  • Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।

Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

Photo Credit: Realme/Redmi/Samsung

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Realme Narzo 100 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi 15A 5G ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Realme Narzo 100 Lite 5G, Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

कीमत

Realme Narzo 100 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं Redmi 15A 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल 144Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैपलिंग रेट है। वहीं Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6000mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme Narzo 100 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Redmi 15A 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Realme Narzo 100 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Realme Narzo 100 Lite 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Realme Narzo 100 Lite 5G में  5जी, वाई-फाई 5,ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक दिया गया है। वहीं Redmi 15A 5G में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  3. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  2. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  3. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  5. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  6. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  7. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  10. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.