Realme Narzo 10 की सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme Narzo 10 फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Flipkart और Realme वेबसाइट पर सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 09:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा फोन
  • 5,000mAh बैटरी, 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4 जीबी रैम से है लैस

Realme Narzo 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

Realme Narzo 10 की फ्लैश सेल आज फिर होगी। सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10 स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से हर हफ्ते फ्लैश सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हो रहा है। फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी मुख्य खासियतें मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 और क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा Realme Narzo 10 का एक मुख्य आकर्षण इसकी 5,000mAh बैटरी भी है। यदि आप भी इस फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो यहां आपको रियलमी नार्ज़ो 10 की कीमत, इसके स्पेसिफिकेशन और सेल के समय के साथ ऑफर्स की जानकारी दी जा रही है।
 
 

Realme Narzo 10 price in India, offers

जैसे कि हमने बताया Realme Narzo 10 फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित होने वाली इस सेल में फोन डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। रियलमी नार्ज़ो 10 की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

इस सेल में यूज़र्स कुछ छोटे लाभ उठा सकते हैं। रियलमी की वेबसाइट से यदि आप Narzo10 को MobiKwik के द्वारा खरीदेंगे तो आपको 500 रुपये का सुपरकैश मिलेगा, जिसे आप आगे मोबिक्विक पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

वहीं, दूसरी ओर, यदि आप इस फोन को Flipkart के जरिए खरीद रहे हैं तो आप Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 1,334 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रहा है।
Advertisement
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Advertisement

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.