Realme GT Neo 7 फोन में मिलेगी 1.5K डिस्प्ले, 7000mAh की धांसू बैटरी! डिटेल्स लीक

इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 19:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन अगले हफ्ते चाइनीज मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Leading Version देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।

Realme GT Neo 7 को GT Neo 6 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme GT Neo 7 कंपनी का कथित अपकमिंग फोन है जिसके लॉन्च को लेकर अब कयास तेज हो गए हैं। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi ने फोन के जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि सीएमओ ने फोन का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि एक नया Neo फोन अगले हफ्ते आ रहा है। इसके अलावा जाने माने टिप्स्टर भी दावा कर रहे हैं कि आने वाला यह फोन Realme GT Neo 7 ही होगा जिसमें 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में खास बातें। 

Realme GT Neo 7 फोन अगले हफ्ते चाइनीज मार्केट में दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी हो सकती है जो कि 7000mAh की बताई जा रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन काफी मोटा होगा, तो ऐसा नहीं होगा। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी होगी लेकिन फोन की मोटाई 8.5mm ही होगी। यानी यह स्लिम प्रोफाइल में आ सकता है। 
Advertisement

फोन में इतनी बड़ी बैटरी होने का मतलब है कि यह सिंगल चार्ज में दो दिन चलने की क्षमता के साथ आ सकता है। इससे पहले आए लीक्स की मानें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Leading Version देखने को मिल सकता है। इसमें 100W तक वायर्ड चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। 

रियलमी की GT सीरीज में कंपनी फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करती आ रही है। साथ ही हर बार फोन में कुछ नया पेश करने की कोशिश कंपनी करती है, चाहे फिर वो बैटरी साइज हो या फास्ट चार्जिंग क्षमता। नया Neo फोन भी कुछ ऐसा ही धमाका मार्केट में कर सकता है। कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है। देखना होगा कि फोन में और कौन से धांसू स्पेसिफिकेशंस आ सकते हैं। भारत में इस सीरीज में कंपनी ने आखिरी फोन Realme GT Neo 3 लॉन्च किया था। अब Realme GT Neo 7 भारतीय मार्केट में एंट्री ले पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.