Realme GT Neo 7 में मिलेगी 7,000mAh बैटरी! जानें कब होगा लॉन्च?

हाल ही में GT Neo 7 को 3C सर्टिफिकेशन मिला था, जहां इसे RMX5060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 7 चीन में लॉन्च होने वाला इस सीरीज का पहला फोन होगा
  • मिड-रेंज हैंडसेट के "परफॉर्मेंस बीस्ट" होने का दावा किया गया है
  • लंबी बैटरी परफॉर्मेंस और मजबूत वाटरप्रूफ बिल्ड से लैस होगा

Realme GT Neo 7 को GT Neo 6 (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 7 सीरीज पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए सुर्खियों में बनी हुई है। सीरीज में वेनिला और SE मॉडल के साथ GT 7 Pro वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है। प्रो वेरिएंट को हाल ही में MMIT सर्टिफिकेशन मिला था और बाद में वेनिला मॉडल को 3C डेटाबेस में लिस्टेड देखा गया था। Realme परफॉर्मेंस मिड-रेंज सीरीज के Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होने की संभावना है। अब, एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Realme GT Neo 7 को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कहा गया है कि इस मिड-रेंज ऑफरिंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलेगी और साथ ही यह मजबूत वाटरप्रूफ बिल्ड से लैस होगा।

चीन के टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने दावा किया है कि Realme GT Neo 7 चीन में लॉन्च होने वाला इस सीरीज का पहला फोन होगा। अपने एक पोस्ट में उसने दावा किया है कि मिड-रेंज हैंडसेट एक "परफॉर्मेंस बीस्ट" होगा, जिसमें दमदार चिपसेट (संभवत: Snapdragon 8 Elite SoC) और लंबी बैटरी परफॉर्मेंस मिलेगी। टिप्सटर का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे मजबूत वाटरप्रूफ बिल्ड से लैस होगा।
Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि Realme GT Neo 7 सीरीज में फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट शामिल होगा। वीबो पर ही एक अन्य टिप्सटर ने दावा किया है कि वेनिला मॉडल को दिसंबर में पेश किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि अपकमिंग Realme स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जबकि सीरीज के दूसरे मॉडल में 6.5-6.6-इंच का फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है, जो अगले साल लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि यह सीरीज का SE वर्जन होगा। इसी टिप्सटर ने अपने एक अन्य पोस्ट में GT Neo 7 स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी मिलने का दावा किया है।

हाल ही में GT Neo 7 को 3C सर्टिफिकेशन मिला था, जहां इसे RMX5060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 
Advertisement

Realme GT Neo 7 को GT Neo 6 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में Snapdragon 8s Gen 3 चिप के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि इस फोन में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme GT Neo 7, Realme GT Neo 7 Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.