Realme GT 6T: इस गेमिंग स्मार्टफोन को Rs 10 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदने का मौका!

Realme GT 6T के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट को 30,998 रुपये में लिस्ट किया गया है और सेलर 7,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 20:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन के टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट पर Amazon दे रहा है 10,000 का डिस्काउंट कूपन
  • बेस मॉडल पर मिल रहा है 7,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन
  • 2 अन्य वेरिएंट पर कूपन के बजाय 6,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट मिलेगा

Realme GT 6T को इस साल मई में भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

Realme GT 6T को इस साल मई में भारत में लॉन्‍च किया गया था। यह देश में आया पहला फोन था, जिसमें Qualcomm का 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर शामिल था। Realme GT 6T में 12GB तक रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलती है। यूं तो इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट को 39,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन अब ग्राहकों के पास इसे जबरदस्त डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। Realme GT 6T की एक खासियत इसका 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT-600 मेन रियर सेंसर भी है। साथ ही इसमें 120W का जबरदस्त फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो कुछ मिनटों में इसकी 5,500mAh बैटरी को फुल चार्ज करने का दावा करता है। 

Realme GT 6T के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट को Amazon पर डिस्काउंटेड कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। यूं तो इस वेरिएंट को 39,998 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन सीमित समय के लिए अमेजन सेलर 10,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन पेश कर रहा है, जिसके बाद इस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 29,998 रुपये हो जाएगी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह ऑफर कितने समय तक चलेगा।

इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट को 30,998 रुपये में लिस्ट किया गया है और सेलर 7,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रहा है। वहीं, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स पर कूपन डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है, लेकिन किसी भी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर फ्लैट 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इनकी कीमत क्रमश: 32,998 रुपये और 35,998 रुपये है।

यदि आप Prime मेंबर हैं और आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आप बेस और टॉप वेरिएंट को कूपन के अलावा, फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन के साथ एक्स्ट्रा 5% (नॉन-प्राइम मेंबर के लिए 3%) फ्लैट कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

Realme GT 6T specifications, features
Realme GT 6T में 6.78 इंच का फुल एचडी+ (1,264x2,780 पिक्‍सल्‍स) LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच है। पीक ब्राइटनैस 1,000 निट्स की है। रिलयमी का दावा है कि फोन 6 हजार निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। 
Advertisement

Realme GT 6T में 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर है। भारत में पहली बार किसी फोन यह प्रोसेसर आया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज फोन में दिया गया है। Realme GT 6T में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड एंगल लेंस इसमें दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX615 सेंसर Realme GT 6T में मिलता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Realme GT 6T में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट की सुविधा है। 5,500mAh की बैटरी फोन में है, जो 120W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले Realme GT 6T का वजन 191 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.