Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट

Realme ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo K14x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 08:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme C83 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट आता है।

Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

Photo Credit: Realme/Oppo/Samsung

Realme ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo K14x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Realme C83 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Realme C83 5G, Oppo K14x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

कीमत


Realme C83 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं OPPO K14x 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Realme C83 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme C83 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme C83 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। वहीं Oppo K14x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Realme C83 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट आता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme C83 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme C83 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Oppo K14x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.