50MP कैमरा वाले Realme C25Y की प्री-बुकिंग आज से कंपनी की वेबसाइट पर शुरू, जानें कीमत

Realme C25Y की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25Y की सेल भारत में 27 सितंबर से होगी शुरू
  • रियलमी सी25वाई फोन में मिलेगा 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
  • यह स्मार्टफोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया गया था
Realme C25Y स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया गया था और इसकी सेल 27 सितंबर से शुरू होगी। Realme का यह नया फोन कंपनी की C सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जो कि 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। रियलमी सी25वाई फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन Redmi 10 Prime जैसे फोन को टक्कर देगा।
 

Realme C25Y price, availability

Realme C25Y की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही Realme.com वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 'Coming Soon' टैग के साथ लिस्ट है। इसका मतलब यह है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा, यहां फोन की सीधे सेल शुरू होगी। फोन के अन्य वेरिएंट की प्री-बुकिंग संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ऑफर्स की बात करें, तो Realme वेबसाइट पर Realme C25Y फोन 500 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट है, हालांकि, ग्राहकों को यह फायदा फोन की प्री-बुकिंग पर उपलब्ध होगा। MobiKwik के जरिए प्री-बुकिंग कराने पर ग्राहकों को 350 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 26 सितंबर तक ही लाइव रहेगी। आपको बता दें, यह फोन ग्लैशियर ब्लू और मैटल ग्रे कलर ऑप्शन में आता है
 

Realme C25Y specifications

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी25वाई फोन Android 11 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 420 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, रियलमी सी25वाई फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है।   
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Realme C25Y फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। रियर कैमरा एआई ब्यूटी, एचडीआर मोड, पैनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट, टाइमलैप्स, एक्सपर्ट और प्रीलोडेड फिल्टर को सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा f/2.0 aperture के साथ दिया गया है।

फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 48 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76.0x9.1mm और 200 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.