50MP कैमरा के साथ Realme C25Y फोन लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये...

Realme C25Y की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25Y में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा
  • रियलमी सी25वाई ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

ग्लैशियर ब्लू और मैटल ग्रे कलर ऑप्शन में आया है Realme C25Y फोन

Realme C25Y को भारत में आज कंपनी के किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Realme फोन C सीरीज़ का पहला मॉडल है, जो कि 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया है। रियलमी सी25वाई फोन Realme C25 के अपग्रेड के तौर पर आया है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर मौजूद है। कुल मिलाकर रियलमी सी25वाई स्मार्टफोन Redmi 10 Prime को टक्कर देगा, जिसे Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया है। रेडमी 10 प्राइम फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है।
 

Realme C25Y price in India, availability

Realme C25Y की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। दोनों ही मॉडल्स ग्लैशियर ब्लू और मैटल ग्रे कलर ऑप्शन में आता है और इसकी प्री-बुकिंग 20 सितंबर सोमवार से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रियलमी सी25वाई फोन की सेल Flipkart, Realme.com और अन्य रीटे स्टोर्स पर 27 सितंबर से शुरू होगी।
 

Realme C25Y specifications

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी25वाई फोन Android 11 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 420 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, रियलमी सी25वाई फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है।   

फोटोग्राफी के लिए Realme C25Y फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। रियर कैमरा एआई ब्यूटी, एचडीआर मोड, पैनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट, टाइमलैप्स, एक्सपर्ट और प्रीलोडेड फिल्टर को सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा f/2.0 aperture के साथ दिया गया है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 48 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76.0x9.1mm और 200 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.