Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास

Realme C100i ने आज भारत में दस्तक दे दी है, जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme C100i में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C100i में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme C100i में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C100i में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च कर दिया है जो कि 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। आइए Realme C100i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C100i Price

Realme C100i के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। यह फोन स्काइलाइन सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह फोन रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन रिटेलर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C100i Specifications

Realme C100i में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स/900निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले Panda@MN228 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर काम करता है। इसमें अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C100i के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.5 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 8.7 मिमी और वजन 210 ग्राम है। यह फोन धूल और स्प्लैश से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के MIL-STD-810H के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm ऑडियो जैक, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.