Realme 12 Pro, 12 Pro+ की लॉन्च तारीख, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें सबकुछ

Realme 12 Pro 8GB RAM/128GB स्टोरेज, 8GB RAM/256GB स्टोरेज और 12GB RAM/256GB स्टोरेज जैसे कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro में 8GB RAM/128GB स्टोरेज दी जाएगी।
  • Realme 12 Pro+ 5G में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलेगी।
  • Realme 12 Pro+ 5G सबमरीन ब्लू, नेविगेटर बेज और एक्सप्लोरर रेड में आएगा।

Realme 12 Pro 5G में 200MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme बाजार में Realme 12 Pro सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर आने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है। यह भी कंफर्म किया गया है कि नए Pro मॉडल की घोषणा इस महीने के आखिर में होगी। Appuals की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ की घोषणा भारत में 31 जनवरी को होगी। इसके अलावा पब्लिकेशन ने दोनों स्मार्टफोन के कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन को भी लीक कर दिया है।


Realme 12 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 12 Pro 8GB RAM/128GB स्टोरेज, 8GB RAM/256GB स्टोरेज और 12GB RAM/256GB स्टोरेज जैसे कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सबमरीन ब्लू और नेविगेटर बेज जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा। वहीं Realme 12 Pro+ 5G दो ऑप्शन जैसे कि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आएगा। यह तीन कलर ऑप्शन जैसे सबमरीन ब्लू, नेविगेटर बेज और एक्सप्लोरर रेड में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में Realme 12 Pro सीरीज की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। Yanko डिजाइन ने Realme 12 Pro+ के ब्लू और बेज वेरिएंट की कई फोटो पब्लिश की हैं।

Realme ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Realme 12 Pro सीरीज में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा। यह भी पता चला है कि Realme 12 Pro+ में 64 मेगापिक्सल OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम, 6x लॉसलेस जूम और 120x डिजिटल जूम प्रदान करेगा।
Advertisement

रिपोर्ट्स से पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं प्रो मॉडल में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए Realme 12 Pro में 16 मेगापिक्सल कैमरा और Realme Pro+ में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा Snapdragon 6 Gen 1 और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट कथित तौर पर दोनों फोन में मिल सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.