म्यूजिक भी, वायरलेस चार्जिंग भी! Portronics लाया 3-in-1 स्पीकर, कीमत ₹2,249

Portronics Strings स्मार्ट बेडसाइड स्पीकर लॉन्च, 16W साउंड, 15W वायरलेस चार्जिंग और RGB लाइटिंग के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Strings में 16W HD साउंड और RGB लाइटिंग
  • 15W वायरलेस चार्जिंग और अलार्म क्लॉक का सपोर्ट
  • Bluetooth 5.3 और मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं

Portronics Strings में 16W HD साउंड और RGB लाइटिंग

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट Portronics Strings लॉन्च कर दिया है, जो एक स्मार्ट बेडसाइड डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें 16W HD साउंड, 15W वायरलेस चार्जिंग और डिजिटल अलार्म क्लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस ऑडियो, यूटिलिटी और एम्बिएंस को एक साथ लाकर यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन देता है। इसमें स्लीक डिजाइन, RGB लाइटिंग और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर मिलता है, जिससे यह बेडसाइड टेबल या डेस्क पर आसानी से फिट हो सकता है।

Portronics Strings की कीमत भारत में 2,249 रुपये रखी गई है। यह प्रोडक्ट Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

डिजाइन की बात करें तो Portronics Strings में मिनिमल लुक दिया गया है, जिसमें व्हाइट फिनिश और सॉफ्ट फैब्रिक एक्सटीरियर मिलता है। इसके टॉप पर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जहां यूजर स्मार्टफोन रखकर चार्ज कर सकता है। साथ ही इसमें RGB एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो इसके लुक को थोड़ा प्रीमियम फील देता है।

ऑडियो के लिए इसमें 16W HD साउंड आउटपुट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस क्रिस्प हाई, बैलेंस्ड मिड्स और डीप बेस देने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल म्यूजिक सुनने, कॉल्स लेने या बैकग्राउंड ऑडियो के लिए किया जा सकता है।

यह डिवाइस सिर्फ स्पीकर नहीं बल्कि एक मल्टी-फंक्शनल गैजेट भी है। इसमें डिजिटल अलार्म क्लॉक और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक बेहतर चार्जिंग के लिए 18W या उससे ज्यादा के एडॉप्टर के साथ इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे फास्ट पेयरिंग और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। इसके अलावा USB और AUX इनपुट का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे यूजर अलग-अलग तरीकों से म्यूजिक चला सकता है।

यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन व्हाइट नॉइज मोड्स दिए गए हैं, जो रिलैक्सेशन, फोकस या बेहतर नींद के लिए काम आ सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस सिंगल चार्ज पर करीब 4 घंटे का प्लेबैक टाइम देता है, जिससे इसे दिन और रात दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.