64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ Poco X4 Pro 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Poco X4 Pro 5G का इंडिया में मुकाबला Realme 9 Pro 5G, Moto G71 5G और Vivo T1 5G जैसी डिवाइसेज से होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 14:30 IST
ख़ास बातें
  • इसे X सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है
  • फोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 18,999 रुपये हैं
  • यह 5 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco India

स्‍मार्टफोन ब्रैंड पोको ने Poco X4 Pro 5G को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। इसे X सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Poco X3 Pro की सक्सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्‍च किया गया था। Poco X4 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग समेत कई फीचर्स हैं। इसमें एक ग्लास बॉडी भी है, जो तीन अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस में आती है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। Poco X4 Pro 5G को पिछले महीने बार्सिलोना में आयोजित MWC 2022 में लॉन्च किया गया था। Poco X4 Pro 5G का इंडिया में मुकाबला Realme 9 Pro 5G, Moto G71 5G और Vivo T1 5G जैसी डिवाइसेज से होगा।
 

Poco X4 Pro 5G के इंडिया में प्राइस और लॉन्‍च ऑफर्स

इंडिया में Poco X4 Pro 5G के दाम बेस मॉडल 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये से शुरू होते हैं। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके बाद आता है 8GB + 128GB मॉडल, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। Poco X4 Pro 5G को लेजर ब्लैक, लेजर ब्लू और पोको येलो कलर्स में लाया गया है। यह 5 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Poco X4 Pro 5G के लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक कार्ड या क्रेडिट EMI का इस्‍तेमाल करने पर यूजर्स को 1,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 
 

Poco X4 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Poco X4 Pro 5G स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड MIUI 13 की लेयर पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। फोन के डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्‍ट किया गया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 619 GPU और 8GB तक LPDDR4x रैम है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर है। इसे सपोर्ट करते हुए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिए गए हैं। ध्‍यान रहे कि Poco X4 Pro 5G का ग्लोबल वेरिएंट 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आया है।

फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। फोन में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड जरिए  1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो Poco X4 Pro 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है और नॉइस कैंसिलेशन के लिए इसमें दो माइक्रोफोन हैं। Poco X4 Pro 5G का वजन 205 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive, premium design
  • Very good battery life, fast charging
  • Good 120Hz display
  • Loud stereo speakers
  • Decent performance
  • Bad
  • Cameras are average, poor low-light performance
  • No 4K or 60fps video recording
  • MIUI needs optimisation
  • Top-heavy design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  2. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  3. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  4. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  5. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  6. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  7. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  8. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  9. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  10. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.